Sunday, April 19, 2026
Google search engine

पंजाब के लोगों को बड़ी राहत, हड़ताल पर लौटे 108 एंबुलेंस कर्मी

चंडीगढ़ | पंजाब के 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार की देर शाम 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग दौरान मंत्री ने पदाधिकारियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

बैठक बुधवार शाम सवा छह बजे पंजाब भवन में शुरू हुई, जो रात करीब आठ बजे तक चली। 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनप्रीत सिंह निझार ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने यूनियन की सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

इसमें कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना, बर्खास्त एंबुलेंस कर्मचारियों को वापस लेना भी शामिल है। बहुत जल्द यूनियन की मांगों को लेकर पंजाब सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में एक और मीटिंग बुलाई जाएगी। इस में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, अमन अरोड़ा और डॉ. बलबीर शामिल होंगे। बैठक में संघ की मांगों को ठोस रूप देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।बता दें कि पंजाब में करीब एक हफ्ते से 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पंजाब में हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments