चंडीगढ़ | SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की गाड़ी पर हमला किया गया। आपको बता दें कि मोहाली फेज 7 में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए निकाले जा रहे मार्च में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी हमला हुआ।
धामी के वाहन का पिछला शीशा टूटा हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। गौरतलब है कि नेशनल जस्टिस फ्रंट पिछले कई दिनों से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बंदी सिंहों की रिहाई, ईशनिंदा के मामले और लापता शवों के मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। हरजिंदर सिंह धामी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन पर हमला किया गया।





