Sunday, April 19, 2026
Google search engine

होशियारपुर : ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत

होशियारपुर | यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हाजीपुर से मानसर मार्ग पर जनहित विद्यालय के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव वजीरां निवासी हरबंस सिंह के पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा सुखजिंदर सिंह (21) जिसने हाल ही में सेना की परीक्षा पास की थी, मोटरसाइकिल पर अपने निजी काम से हाजीपुर जा रहा था।

जब वह सर्वहितकारी स्कूल के मोड़ पर पहुंचे तो ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments