चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। यह कांग्रेस को दूसरा झटका है। इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी का हाथ छोड़ दिया था। सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस छोड़ जाने वालों की लाइन लग गई।
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की जानकारी खुद मनप्रीत बादल ने ट्विटर पर दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मनप्रीत बादल ने इस्तीफा पत्र शेयर कर कांग्रेस को अलविदा कहा है।





