चंडीगढ़ | शनिवार की रात 11.39 बजे बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही 25 वर्षीय तेजस्विता कौशल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेजस्विता फुटपाथ पर आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी।
इसी बीच फेज-2 मोहाली से रॉन्ग साइड से आ रही एक थार ने उसे टक्कर मार दी। टायर उसके ऊपर चढ़ गया। तेजस्विता का फिलहाल जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है और उनके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। वह होश में आ चुके हैं। परिजन के मुताबिक वह बात कर रही है और ठीक है।
मामले में सेक्टर-61 थाना डीडीआर। दर्ज किया है हादसे की फुटेज भी घायल बच्ची के पिता ओजस्वी कौशल ने ली है। टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट है और फिलहाल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है. वह हर रात अपनी मां के साथ आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फर्नीचर बाजार जाती थी। शनिवार की रात भी वह अपनी मां मनजिंदर कौर के साथ गई थी।
फुटेज में नजर आ रहा है कि तेजस्विता दो-तीन कुत्तों को खाना खिला रही है। तभी एक काला थोर आया और इतनी खुली सड़क पर होते हुए भी सीधे तेजस्विता को जा लगा। आवाज सुनकर मां दौड़ती है और अपनी बेटी को खून से लथपथ देख चीखने लगती है। कोई राहगीर नहीं रुका तो उसने पहले पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और फिर अपने पति को फोन कर तुरंत मौके पर आने को कहा।





