Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना : शादी से लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौत

लुधियाना/अंबाला | अंबाला के तेपला साहा के जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह आठ बजे सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई । लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे एक परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई ।

इस हादसे में यमुनानगर के ललवाड़ा निवासी परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

यमुनानगर के ललवाराडा की रहने वाली शशि अपनी बहन की भतीजी की शादी में शामिल होने लुधियाना के माछीवारा गई हुई थी। सोमवार की सुबह उसे विदा करने के बाद परिवार अर्टिगा वाहन से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। कार में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती शानू सवार थे।

बताया जाता है कि सुबह नींद पूरी न होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में शशि, कपिल और शानू घायल हो गए, जबकि पूनम और उनके बेटे अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments