चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस बीच मुख्यमंत्री की ओर से कुछ बड़े ऐलान भी किए गए। सीएम मान ने कहा कि वाहनों और मोटरसाइकिलों में प्राथमिक चिकित्सा किट जरूर रखें। हमने फरिश्ते योजना शुरू की है।
इस दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसे अस्पताल ले जाने वाले को 2000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का खजाना इतना खाली नहीं है कि लोगों की जान नहीं बचाई जा सके।