Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा, माइनस 1 डिग्री पर कांपा फरीदकोट

चंडीगढ़ | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पंजाब और हरियाणा के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इससे खासकर पंजाब में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार को पंजाब के फरीदकोट का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे इलाके में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, हरियाणा के सिरसा का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले चार दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान घनी धुंध और शीतलहर चलने की उम्मीद है। हालांकि रविवार को चंडीगढ़ में गुनगुनी धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं, हरियाणा में दो दिन तक धुंध और शीतलहर चलने के बाद 17 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा में 17 और 18 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान राज्य में दो दिन तक धूप खिलने की उम्मीद है। वहीं, अगले 48 घंटे तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रविवार को पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, बठिंडा का 1 डिग्री, चंडीगढ़ का 6.3, जालंधर का 2 डिग्री, लुधियाना का 4.9 डिग्री, पठानकोट का 8 डिग्री और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments