Wednesday, June 3, 2026
Google search engine

चंडीगढ़ : 6 साल की बच्ची की हत्या करके रेलवे लाइन पर फेंका, ट्रेन ऊपर से गुजरीं, कई दिनों से थी लापता

चंडीगढ़ | यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के पास रेलवे ट्रैक पर 6 साल की बच्ची का शव मिला। ट्रेन से कटकर बच्ची का पैर कट गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। युवती अपने परिवार के साथ राम दरबार फेज 2 में रहती थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मासूम बच्ची शुक्रवार की शाम घर से लापता थी।

परिजन अपनी 6 वर्षीय बेटी की तलाश में जुटे थे। लड़की के परिजनों ने सदर थाने में तहरीर भी दी थी। साथ ही क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब और मंदिर में अनाउंसमेंट भी किया गया। शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। परिवार ने शव की पुष्टि की।

मामले में अहम सवाल यह है कि यह मासूम बच्ची रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा। पुलिस इसे अपहरण का मामला मान कर जांच में जुटी है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मनीषा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात युवती का पैर रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ था। रात में युवती का शव नहीं दिखा।

इसके बाद टीम ने सुबह दोबारा मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो 80 फीट नीचे गड्ढे में बच्ची का शव मिला। एक स्थानीय व्यक्ति ने बच्ची की पहचान की, जिसके बाद बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक जांच के लिए टीम भी बुलाई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments