जालंधर | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। अब यह यात्रा कल संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद जालंधर के खालसा कॉलेज के मैदान से शुरू होगी।
पहले यह यात्रा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से शुरू होनी थी लेकिन अब यह यात्रा 15 जनवरी को दोपहर बाद जालंधर के खालसा कॉलेज से शुरू होगी। इसके साथ ही राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस में भी बदलाव किया गया है। पहले ये प्रेस कॉन्फ्रेंस जालंधर में होनी थी लेकिन अब ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होशियारपुर में होगी।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर संतोख सिंह चौधरी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि संतोख चौधरी के निधन से दुखी हूं, वे एक मेहनती नेता और धार्मिक व्यक्ति थे और कांग्रेस परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। कांग्रेस के एक युवा नेता से संसद तक। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।





