Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

पंजाब में बड़ी वारदात: फगवाड़ा में लुटेरों ने पंजाब पुलिस के गनमैन की गोली मारकर की हत्या

कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में गैंगस्टरों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पुलिस थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था। लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने से कमल बाजवा की मौत हो गई है।

गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की सूचना फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को दी। फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों और हाथों पर गोलियां लगी हैं। तीनों घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर और गोलियां लगी होने पर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। देर रात पुलिस तीनों को लेकर जालंधर पहुंची। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि लुटेरे फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी एसएचओ के गनमैन कमल बाजवा को लगी तो उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को लुटेरों के पास पिस्तौल होने की जानकारी नहीं थी। लुटेरों ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगी। लोगों ने तुरंत प्रभाव से उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments