लुधियाना में 8 वर्ष के बच्चे के साथ एक नाबालिग युवक ने कुकर्म किया। वारदात के बाद बच्चा जब घर आया तो बहुत सहमा हुआ था और रो रहा था। परिजनों ने जब रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई।
इसके बाद बच्चे के परिजनों ने थाना डेहलों की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चे का मेडिकल करवाया। मेडिकल में बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई।
भागने से पहले पकड़ा आरोपी
वहीं आरोपी को जब शिकायत पुलिस के पास दर्ज होने का पता चला तो वह फरार होने लगा, लेकिन मौका रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पतंग दिलवाने के बहाने ले गया आरोपी
जानकारी के मुताबिाक मासूम घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए टोबा मैदान के पास गया था। वहीं पर आरोपी नाबालिग उसे मिला। नाबालिग ने उसे पतंग दिलवाने का लालच दिया। लालच में बच्चे को अपने कमरे ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया।





