Friday, May 1, 2026
Google search engine

जालंधर में ठंड से मौत! रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त

जालंधर। जालंधर में बड़ी ठिठुरन और तेजी से नीचे गिरा तापमान जानलेवा साबित हो रहा है। जालंधर में बुधवार तड़के थाना रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही दकोहा चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना रामामंडी के प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के बीच है और उसकी मौत ठंड की वजह से होने की आशंका है। व्यक्ति को देखने से लगता है कि वह बिना कपड़ों के सो रहा था, पुलिस आसपास के एरिया में पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
हरियाणा पंजाब में पड़ रही ठंड
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 4.8, पठानकोट में 6.6, फरीदकोट में 4.8, जबकि अमृतसर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5, भिवानी में 6.9 और झज्जर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments