Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर : मानवता फिर शर्मसार, एक्सीडैंट के बाद ट्रक से मुर्गियां उठा ले भागे लोग

जालंधर।  पंजाब में सेबों से भरे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोगों द्वारा सेबों की पेटियां उठाए जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला जालंधर में सामने आया है, जिसमें पोल्ट्रीफार्म का एक ट्रक पलटने के बाद लोग अब मुर्गियां उठा कर ले भागे हैं। जी हां, यह घटना पठानकोट रोड की बताई जा रही है, जहां पर एक पोल्ट्रीफार्म का ट्रक पलट गया। एक तरफ जहां मुर्गियों से भरा ट्रक पलट गया, वहीं दूसरी तरफ लोग घटनास्थल से मुर्गियां उठाने में मशगूल हो गए।
बता दें कि पटियाला में लोगों द्वारा सेबों की पेटियां उठाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी, जिसकी हर तरफ काफी आलोचना भी हुई थी और इतना ही नहीं पुलिस ने सेबों की पेटियां उठाने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया था। वहीं अब पोल्ट्रीफार्म के ट्रक से मुर्गियां चुराने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments