Sunday, April 19, 2026
Google search engine

बरनाला के तपा मंडी में स्कूल रोड़ पे सुनार पर हथौड़ी से हमला कर लूटे लाखों के गहने

बरनाला: शहर का व्यस्त बाजार स्कूल रोड जिस पर आज शाम 6:00 बजे के करीब दुकान से दो नौजवान मालिक पर हथौड़ी से हमला कर डेढ़ लाख से ज्यादा के गहने लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूल रोड पर स्थित वर्मा ज्वैलर्स के मालिक संदीप कुमार उर्फ सोनू से दो नौजवान जिनके मुंह ढके हुए थे आकर सोने के गहने देखने लगे गहने देखते हुए जब सुनार द्वारा उनका बिल बनाया जा रहा था तो उनमें से एक नौजवान ने अपने बैग में से हथौड़ी निकालकर सुनार के सिर पर मारने शुरू कर दी जिसमें सुनार के गंभीर चोटे आई।

जिसके बाद सुनार ने दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों नौजवान सुनार को धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। आसपास पर स्थित दुकान द्वारा द्वारा जख्मी सुनार को तपा मंडी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। वहां पर बड़ी गिनती में शहरवासी पहुंचे इन शहरवासियों में हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल पाया जा रहा था। इस घटना के थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने मंडल की हंगामी मीटिंग बुलाई है। और व्यापार मंडल द्वारा इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कल बजार बंद का फैसला लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments