Thursday, April 23, 2026
Google search engine

France ने China से आने वाले लोगों के लिए जारी की Guidelines

पेरिसः अगले महीने से चीन से फ्रांस आने वाले सभी विमान यात्रियों को कोविड-19 निगेटिव जांच रिपोर्ट पेश करनी तथा आगमन पर फिर से जांच करानी अनिर्याव होगी। फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने ट्वीट कर कहा, कि “एक जनवरी से चीन से आने वाले यात्रियों पर सैनिटरी उपाय लागू किए गए हैं। इसके तहत उनके फ्रांस आने के लिए 48घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी तथा आगमन पर फिर से कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा।”

उन्होंने कहा कि चीन से आने वाली सभी उड़ानों में मास्क अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बावजूद वहां की सरकार सख्त कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर एहतियातन यह उपाय किए गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments