सर्दियों की छुट्टियों के कारण जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर के बीच आज से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ये स्पेशल ट्रेन (01635) 30 दिसंबर को रात 11.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे माता वैष्णो देवी (कटरा) पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन (01636) माता वैष्णो देवी से 1 जनवरी को रात 11 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।





