जम्मू | वैष्णो देवी भवन पर नववर्ष पर श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष रणनीति तैयार की जा चुकी है। सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने बताया कि इस बार नियंत्रित तरीके से ही नव वर्ष पर श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हर श्रद्धालु के लिए आर.एफ.आई.डी. यात्रा कार्ड लेना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा से वापस लौटकर श्रद्धालु को बाण गंगा, तारा कोर्ट या हैलीपैड पर आर.एफ.आई.डी. कार्ड को वापस लौटाना होगा।





