Sunday, April 19, 2026
Google search engine

इस साल 45.4% घटी मस्क की नेटवर्थ:10.17 लाख करोड़ रु. घटकर 12.24 लाख करोड़ पर आई, अडाणी की 4.1 लाख करोड़ बढ़ी

एक समय दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी रहे एलन मस्क की नेटवर्थ लगातार घट रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 7.75 बिलियन डॉलर (करीब 64 हजार करोड़ रु.) कम होकर 148 बिलियन (करीब 12.24 लाख करोड़ रु.) पर आ गई है जो 2 साल में सबसे कम है। टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ घटी है। ट्विटर टेकओवर के लिए मस्क ने टेस्ला के शेयर बेचे हैं। ये भी नेटवर्थ गिरावट का कारण है।

एक हफ्ते पहले मस्क को पछाड़कर फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर पहुंचे थे। उनकी नेटवर्थ 161 बिलियन डॉलर (करीब 13.32 लाख करोड़) है। वहीं तीसरे नंबर पर भारत के कारोबारी गौतम अडाणी है। अब मस्क और अडाणी की नेटवर्थ के बीच केवल 21 बिलियन डॉलर (1.73 लाख करोड़) का अंतर बचा है। 89.7 बिलियन डॉलर (7.42 लाख करोड़ ) के साथ भारत के एक और कारोबारी मुकेश अंबानी 8वें नंबर पर है।

इस साल 123 बिलियन डॉलर घटी नेटवर्थ एलन मस्क की नेटवर्थ इस साल की शुरुआत में यानी 1 जनवरी को 271 बिलियन डॉलर (22.42 लाख करोड़ रुपए) थी जो घटकर 148 बिलियन डॉलर पर आ गई है। यानी इस साल अकेली ही मस्क की नेटवर्थ में 123 बिलियन डॉलर (45.4%) की कमी आई है।

वहीं गौतम अडाणी की नेटवर्थ में इस साल 50 बिलियन डॉलर (करीब 4.1 लाख करोड़) का उछाल आया है। साल की शुरुआत में उनकी नेटवर्थ 77 बिलियन डॉलर (करीब 6.3 लाख करोड़) थी जो अब 127 बिलियन डॉलर (10.50 लाख करोड़ रुपए) है।

इस साल टेस्ला का शेयर 65% टूटा इस साल की शुरुआत में टेस्ला के शेयर का भाव 400 डॉलर के करीब था। अब ये 262.13 डॉलर या 65.54% टूटकर 137.80 डॉलर पर आ गया है। 6 महीने में शेयर में लगभघ 41% की गिरावट आई है। मंगलवार को इसके शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ये 12.07 डॉलर या 8.05% टूटकर 137.80 डॉलर पर बंद हुआ।

टेस्ला जनवरी की शुरुआत में अपनी क्वार्टरली डिलीवरी रिपोर्ट जारी करेगी। रिपोर्ट से पहले ऐसा अनुमान लागाया जा रहा है कि चीन में कोरोना संक्रमण के कारण कमजोर मांग रह सकती है। ये स्टॉक की कीमत को और ज्यादा प्रभावित कर सकता है। एलन मस्क टेस्ला, रॉकेट मेकर स्पेसएक्स और टनलिंग स्टार्टअप बोरिंग कंपनी सहित छह कंपनियों के को-फाउंडर है।

मस्क ने क्या कहा? बीते दिनों एक यूजर ने मस्क से ट्वीट कर टेस्ला निवेशकों को जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में पूछा था। इसके जवाब में मस्क ने नेट प्रेजेंट वैल्यू की मैथेमेटिकल इक्वेशन के साथ जवाब दिया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, टेस्ला सबसे मूल्यवान अमेरिकी कार कंपनी बनी हुई है। वहीं एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा, टेस्ला के निवेशकों को लॉन्ग टर्म में ट्विटर का फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments