Thursday, September 17, 2026
Google search engine

कांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज सचिन पायलट के पंजाब दौरे पर तीखा जुबानी हमला करते हुए कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि जो कांग्रेस नेता खुद को नाविक बताकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते थे, उन्होंने कांग्रेस की नाव को पूरी तरह से डुबो दिया है। अब उस डूबती नाव को बचाने के लिए प्लेन के ‘पायलट’ को उतारा गया है। पन्नू ने कहा कि सचिन पायलट का पंजाब में स्वागत है, लेकिन पंजाब के लोगों को वोट मिलने से पहले उन्हें कांग्रेस के गुनाहों का जवाब देना होगा।

बलतेज पन्नू ने सचिन पायलट से सीधे पूछा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों पर ज़ुल्म क्यों किया और 1984 के सिख नरसंहार के आरोपियों को आज तक अपने चंगुल में क्यों रखा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1984 के नरसंहार के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार और कमलनाथ जैसे नेताओं को हमेशा पूरा बचाव और सरपरस्ती दी। कांग्रेस के नेता आज भी इन कातिलों को अपना आदर्श नेता क्यों मानते हैं?

पन्नू ने आगे कहा कि दिल्ली की सड़कों पर सिखों का खून बहाने वाली कांग्रेस पार्टी आज किस नैतिकता के साथ पंजाबियों से वोट मांग रही है? 1984 में कांग्रेस ने सिखों पर जो ज़ुल्म किए, उनके दाग कभी नहीं धुल सकते। सचिन पायलट पंजाब में चुनाव प्रचार करने से पहले देश को यह साफ़ कर दें कि 1984 के नरसंहार के पीछे कांग्रेस के कौन से नेता शामिल थे, उन्हें आज तक क्यों बचाया गया, और कांग्रेस उन्हें अपना आदर्श नेता मानना कब बंद करेगी?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments