बरनाला, 16 नवम्बर| यहां से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बीती रात घुन्नस रोड पर 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सभी छात्र ट्यूशन से लौट रहे थे तभी रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।
शिवराज सिंह के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा गुरदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी डबवाली अपने एक दोस्त को गांव घुन्नस से छोड़ने के बाद वापस तपा आ रहे थे। छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह और दमनप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी घुन्नस मोटरसाइकिलों से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।
बाकी घायलों को मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया, लेकिन छात्र धर्मप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल तपा निवासी शिवराज सिंह की आदेश अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





