अमृतसर, 3 दिसंबर| श्री हरमंदिर साहिब में अरदास के काउंटर से एक लाख रुपये चुराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने हरमंदिर साहिब के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। आरोपी ट्रेन से दिल्ली के लिए निकला था। दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है। इसके बाद आरोपी जहांगीरपुरी पहुंचे। जहां पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों को अमृतसर लाकर पूछताछ की जा रही है।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/670664231890568





