Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

सुजानपुर सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर जांच एजेंसी की दबिश, 5 दिनों से गायब है डॉक्टर

हमीरपुर: सीबीआई ने जाली प्रमाणपत्रों पर चिकित्सा परिषदों के साथ विदेशी चिकित्सा स्नातकों के पंजीकरण में कथित अनियमतिताओं की जांच देवभूमि में भी पहुंच गई है। इससे जुड़े मामलों में सीबीआई ने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में लगभग 91 स्थानों पर तलाशी ली है। इसमें शिमला व हमीरपुर में भी सीबीआई की टीम ने दबिश दी है, जांच एजेंसी की इस दबिश का असर सुजानुपर सिविल हस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर पर भी देखने को मिला है। शक के आधार पर यहां तैनात किए गए एक डॉक्टर पर जांच की सुई घूमी है। हैरानी की बात यह है कि जिस डॉक्टर पर शक यह जांच एजेंसी कर रही है, वह डॉक्टर बीते 5 दिनों से गायब है। उससे भी हैरानी की बात यह है कि यह डॉक्टर कहां है क्यों गायब हुआ है इसको लेकर अस्पताल प्रशासन के पास अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार की मानें तो अस्पताल में तैनात डॉक्टर 23 और 24 दिसंबर तक छुट्टी पर गए थे लेकिन उसके बाद में ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए जिसके लिए अस्पताल प्रशासन ने 2 दिन देखने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। साफ शब्दों में लिखा गया था कि आप अस्पताल में सेवाएं देने के लिए उपलब्ध क्यों नहीं हो रहे आप कहां हैं, नोटिस जारी होने के बाद शुक्र वार को किसी के माध्यम से तैनात डॉक्टर ने जवाब भेजा है कि वह अस्वस्थ हैं इसलिए ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए हैं जैसे ही ठीक होंगे ड्यूटी पर उपलब्ध हो जाएंगे। खंड स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वास्तविकता क्या है इसके बारे में पूरी छानबीन नहीं की गई है लेकिन बिना छुट्टी लिए एक डॉक्टर अस्पताल से गायब हैं जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments