Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

शुरुआती कारोबार में US dollar के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढक़र 82.71 पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 82.71 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 82.77 पर खुली, और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.71 पर पहुंच गई। रुपया बृहस्पतिवार को सीमित दायरे में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 82.87 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढक़र 103.97 पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments