नबवर्ष पर वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच भारी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंच रहे हैं। जम्मू में आतंकवादि घटना के बाद माता वैष्णो देवी भवन के साथ-साथ कटरा रेलवे स्टेशन और नगर कटरा में सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के साथ पूरे कटरा में सुरक्षा बलों द्वारा नज़र रखी जा रही है। दर्शनों करने वाले श्रद्धालु को आरएफआईडी यात्रा पर्ची कार्ड की सुविधा दी गई। जिसमें खास तरह का 31 को लेकर स्टीकर लगया गया है।ताकि पुराना कार्ड लेकर कोई यात्रा ना करें।
माता वैष्णो के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। इसके साथ ही सीआरपीएफ 6 बटालियन के जवान भी सुरक्षा में तैनात है। और प्रशासनिक अधिकारिओ के साथ बोर्ड प्रशाशन भी मजूद है l आज मां वैष्णो देवी दरबार में धूप के कलहिलने से यात्रियों को ठंड से राहत मिली है।





