Saturday, April 18, 2026
Google search engine

लुधियाना : सांसद बिट्‌टू के विजिलेंस पर आरोप : बोले- इंद्रजीत इंदी को थर्ड डिग्री टॉर्चर दे रहे, करंट लगाया जा रहा

पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू ने विजिलेंस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ढुलाई टेंडर घोटाले में पकड़े गए पूर्व मंत्री आशू के पीए इंद्रजीत इंदी को विजिलेंस थर्ड डिग्री टॉर्चर दे रही है। इंद्रजीत को करंट लगाया जा रहा है। विजिलेंस अफसर उस पर दबाव बना रहे हैं कि यदि उसने आशू के खिलाफ मुंह न खोला तो उसे करंट लगा नपुंसक बना दिया जाएगा। इसके बाद जिंदगी भर उसके कभी बेटा नहीं होगा।

बिट्टू ने कहा कि इंदी के पहले बेटी है। इंदी अपने बेटी के साथ खुश है, लेकिन विजिलेंस अधिकारी इस तरह की बातें इंदी को कहकर धमका रहे है। इंद्रजीत की चीखों की आवाज बाहर तक आ रही है, लेकिन अधिकारियों को किसी तरह के कानून का डर नहीं है।

पंजाब के युवाओं को सरकार बना रही आतंकी
सांसद बिट्‌टू ने कहा कि इंदी जैसे युवाओं को यदि करंट आदि लगा थर्ड डिग्री टार्चर किया जाएगा तो कही न कही पंजाब के युवा रास्ता भटक सकते है। युवा सरकार की गलत नीतियों के कारण आतंकी और गैंगस्टर बन रहे है। अदालत को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि जो विजिलेंस के अधिकारी इंदी के साथ कानून से उलट करंट आदि लगा पूछताछ कर रहे है उन पर बनती कार्रवाई हो।

SP और DSP दे रहा धमकियां
सांसद बिट्‌टू ने कहा कि बड़ी-बड़ी बैटरियां आदि विजिलेंस दफ्तर में लाकर रखी गई है। एक SP और DSP इंदी को दो-दो घंटे करंट लगा मानसिक रूप से पीड़ित कर रहे है। कांग्रेस के वर्करों पर इस तरह से जुल्म पार्टी सहन नहीं करेगी। हयूमन राइट्स की अवहेलना की जा रही है। सांसद बिट्‌टू ने कहा कि विजिलेंस के SSP सरकार के हाथ की कठपुतली बन गए है। आने वाले दिनों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महानगर में आ रही है। यदि समय रहते इंसाफ न किया गया तो हमें मजबूर होकर विजिलेंस की ओर इस यात्रा का मुंह करना पड़ जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments