Friday, April 17, 2026
Google search engine

मलिंदो एयरलाइंस ने दिया नए साल का तोहफा:अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए हफ्ते में 4 दिन फ्लाइट भरेगी उड़ान

मलिंदो एयरलाइंस ने अमृतसर को नए साल का तोहफा दिया है। अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली मलिंदो एयरलाइंस अब सप्ताह में तीन की जगह चार दिन उड़ान भरेगी। एयरलाइंस के इस फैसले के बाद अमृतसर और कुआलालंपुर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। जिससे दोनों देशों के बीच टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

मलिंदो एयरलाइंस की फ्लाइट अभी तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अमृतसर और कुआलालंपुर के बीच उड़ान भरती थी, लेकिन 1 जनवरी 2023 से मलिंदो एयरलाइंस ने सप्ताह में यही फ्लाइट 4 दिन चलाने की घोषणा की है। 1 जनवरी से यह फ्लाइट हर रविवार भी दोनों देशों के बीच उड़ान भरेगी। मलिंदो ने रविवार की फ्लाइट के लिए अपनी वेबसाइट पर बुकिंग को भी शुरू कर दिया है।

दोनों देशों के बीच 6 घंटे का सफर
मलिंदो की यह फ्लाइट रोजाना कुआलालंपुर से वहां के समय अनुसार 11:45 बजे उड़ान भरती है और भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:15 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचती है।

एक घंटा रुकने के बाद भारतीय समय अनुसार यही फ्लाइट दोपहर 4:15 बजे अमृतसर से उड़ान भरती है और रात के 12:40 बजे कुआलालमपुर लैंड करती है। यह पूरा सफर 6 घंटे का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments