Friday, April 17, 2026
Google search engine

भीषण सर्दी में होगा नए साल का आगाज

नई दिल्ली | पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) नेकहा कि इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहरे में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है। राजधानी में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इस बार नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने वाला है।

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। नए साल पर फिर से सर्दी का सितम बढ़ने वाला है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ाने लेट होने की खबर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments