Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

भरमौर में शुरू हुई बर्फबारी

भरमौर: जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में शुक्रवार शुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गया है। जिससे की क्षेत्र के बागवानों के चेहरे खिल उठे लेकिन भरमौर उपमंडल के निचले क्षेत्रों में नाममात्र ही बर्फबारी हुई है। भरमौर उपमंडल में बिजली,पानी, सडक की व्यवस्था अभी सामान्य बनी हुई है शुक्रवार को ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे व जगह-जगह लोगों को आग सकते हुए देखा गया बाजारों से रौनक भी गायब रही।

भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगती पास चौबिया पास मणिमहेश डल झील पर शुक्रवार को एक फीट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है व कुगती कार्तिक स्वामी मंदिर, भरमाणी माता मंदिर में 6इंच के करीब ताजा बर्फबारी हुई है जबकि भरमौर के निचले क्षेत्रों में नाममात्र की ही बर्फबारी हुई है विदित रहे कि भरमौर उपमंडल में सेब की काफी अच्छी पैदावार होती है जिसके लिए जनवरी-फरवरी माह में सेब के पौधों के लिए चिलिंग-आवर्ज का समय पूरा करने के लिए बर्फबारी का होना जरूरी है लेकिन अभी भी क्षेत्र में बागवानों की उम्मीद के अनुसार बर्फबारी हो सकती है।

जन-जातीय क्षेत्र के शीतकालीन स्कूलों में 31 दिसंबर से छुट्टियों पडने वाली है जिसके बाद 16 फरवरी से स्कूल खुलेंगे भरमौर के ज्यादातर लोग सर्दियों में कांगडा, चंबा व पंजाब व अन्य मैदानी क्षेत्रों का रुख करते हैं व चंबा, कांगडा व अन्य मैदानी क्षेत्रों में भरमौर के लोगों ने अपने आशियाने भी बना रखे हैं जिसमें इन मुश्किल दिनों का समय निकाल लेते हैं व मार्च माह में फिर भरमौर का रूख करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments