Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

थान चोंगयी ने विश्व शतरंज रैपिड शतरंज चैंपियनशिप की महिला चैंपियनशिप जीती

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की खबर के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार 28 दिसंबर को कजाखस्तान के अल्माटी में आयोजित 2022 फिडे रैपिड शतरंज विश्व चैंपियनशिप में चीनी स्टार थान चोंगयी ने महिला वर्ग में चैंपियनशिप जीती। पुरुषों की प्रतियोगिता में नॉर्वे के कार्लसन ने जीत हासिल की।

यह तीसरी बार है जब किसी चीनी शतरंज खिलाड़ी ने रैपिड वर्ल्ड चैंपियनशिप की महिला चैंपियनशिप जीती है। जू वेनजुन ने इससे पहले 2017 और 2018 में चैंपियनशिप जीती थी।   प्रतियोगिता स्थानीय समय के अनुसार 26 दिसंबर को शुरू हुई और खेल तीन दिनों तक चल रहा है। महिलाओं की प्रतियोगिता में 25 देशों और क्षेत्रों के कुल 98 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय शतरंज खिलाड़ी सविता ने 8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments