Monday, April 20, 2026
Google search engine

तेलंगाना में बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले MLA को ईडी का समन

Rohith Reddy : तेलंगाना (Telangana) में बीजेपी (BJP) पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक रोहित रेड्डी (MLA Rohith Reddy) को ईडी ने समन भेजा है। रोहित ने इस मामले की शिकायत की थी। उनका कहना है कि ईडी ने उनसे उनकी संपत्तियों का ब्योरा मांगा है।

उन्होंने कहा, “ईडी ने मेरे व्यवसायों, मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट का विवरण मांगा है। नोटिस में इसका जिक्र नहीं है कि मुझे किस मामले में तलब किया गया है।” वहीं, तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी संजय कुमार कई दिनों से आरोप लगा रहे हैं कि तंदूर विधायक रोहित रेड्डी अवैध ड्रग्स के धंधे और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।

मामले में चार्जशीट जारी होने के बाद अदालत द्वारा इस बात की जांच की जाएगी कि तीन लोगों ने विधायक से कैसे संपर्क किया और पैसे की पेशकश की। अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी द्वारा बनाई गई प्रजा राज्यम पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले रोहित रेड्डी एवरेस्ट इंफ्रा वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments