Saturday, April 18, 2026
Google search engine

चंडीगढ़ बिना SSP के अगले साल 2023 में प्रवेश करेगा

चंडीगढ़ | पंजाब कैडर के किसी भी IPS को फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस में एंट्री नहीं मिल सकी। नतीजतन ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब चंडीगढ़ बिना SSP के अगले साल, 2023 में प्रवेश करेगा। मान सरकार ने पहले ही चंडीगढ़ प्रशासन को 3 IPS अधिकारियों के नाम का पैनल दिया था।

पंजाब गवर्नर द्वारा पैनल में शामिल 3 IPS अधिकारियों में से मोहाली के वर्तमान SSP, IPS संदीप गर्ग का नाम फाइनल करने की जानकारी सामने आई है। गवर्नर द्वारा संबंधित फाइल MHA को भेजी जा चुकी है, लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

गर्वनर एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पूर्व SSP चंडीगढ़, IPS कुलदीप चहल के खिलाफ मिसकंडक्ट की गंभीर शिकायतों पर उन्हें कार्यकाल के निर्धारित समय से पहले ही रिपेट्रिएट किया था। इस पर CM भगवंत मान ने गवर्नर बीएल पुरोहित को आपत्ति जताते हुए लेटर भी भेजा था। गवर्नर ने भी CM मान को जवाब में लिखे लेटर में 28 नवंबर, 2022 को चीफ सेक्रेटरी, पंजाब को टेलीफोन पर SSP हटाने के फैसले बारे बताने की जानकारी दी थी। वही 30 नवंबर 2022 की शाम साढ़े 4 बजे DGP प्रवीर रंजन ने चीफ सेक्रेटरी पंजाब को IPS कुलदीप चहल से संबंधित मामले की जानकारी दी। उनसे नया पैनल भेजने का अनुरोध भी किया। यूटी प्रशासक के एडवाइजर ने भी चीफ सेक्रेटरी से पैनल मांगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments