Saturday, April 18, 2026
Google search engine

कनाडा का पंजाबियों को झटका : PM ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन; अब नहीं खरीद सकेंगे घर

नए साल पर कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने पंजाबियों को बड़ा झटका दिया है। भारतीयों के साथ-साथ कनाडा में गया कोई भी विदेशी अब वहां प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकेगा। गौरतलब है कि कनाडा इससे पहले स्टडी व पीआर वीजा एप्लाई करने वालों को भी झटका दे चुकी है और बीते साल बड़ी संख्या में वीजा रिजेक्ट किए गए थे।

दरअसल, आवास की कमी का सामना कर रहे कनाडा ने रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध इस साल की शुरुआत के साथ ही शुरू हो गया। कनाडा सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध सिर्फ शहर के आवासों पर ही लागू होगा। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

2021 में चुनावों के दौरान रखा था प्रस्ताव
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 में चुनाव अभियान के दौरान ही लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी को लेकर यह प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोग घर नहीं खरीद पा रहे। स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कनाडा में घर खरीदने वालों की बड़ी मांग
कनाडा में घर खरीदने वालों की मांग बीते कुछ समय से काफी अधिक बढ़ी है। लोग कनाडा में प्रॉफिट प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने में लगे हैं। सरकार ने साफ किया है कि घर लोगों के लिए हैं, निवेशकों के लिए नहीं। सरकार ने गैर-कनाडाई अधिनियम के तहत रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को खरीदने पर बैन लागू किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments